क्लास वन से फाइव तक के सरकारी स्कूल रहेंगे बंद

AJ डेस्क: झारखंड में बढ़ते ठंड और शीतलहरी को देखते हुए सभी सरकारी स्कूल जहां क्लास एक से पांचवीं तक की पढ़ाई होती है, उसे बंद रखने का आदेश दिया है। इसे लेकर स्कूली शिक्षा एंव साक्षरता विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। जारी आदेश में कहा गया है कि क्लास एक से पांचवीं तक के स्कूलों में शैक्षणिक कार्य नहीं होंगे। मौसम को देखते हुए आठ जनवरी तक बच्चों को छुट्‌टी दी जाती है।

 

 

आदेश में केवल बच्चों के छुट्‌टी की बात की गयी है। कहा गया है कि इस अवधि में शिक्षक स्कूल आयेंगे और ऑनलाइन डाटा इंट्री सहित अन्य पेपर वर्क करेंगे। छुट्‌टी की इस अवधि के दौरान मध्याहन भोजन दिया जाएगा। फिलहाल यह आदेश सरकारी स्कूलों के लिए जारी किया गया है। निजी स्कूलों से संबंधित अभी कोई आदेश जारी नहीं किया गया है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »