अंतरिम जमानत मिलने पर आठ महीने बाद जेल से निकली पूजा सिंघल

AJ डेस्क: मनी लांड्रिंग मामले में आरोपित निलंबित आईएएस पूजा सिंघल को करीब आठ माह बाद आज बिरसा मुंडा केंद्रीय कारावास से रिहा कर दिया गया। उन्हें लेने उनके पति अभिषेक झा पहुंचे थे। जिनके साथ वह कार में बैठकर जेल से बाहर निकल गई।

 

 

अदालत ने पूजा सिंघल को रिहा करने का आदेश जारी किया था। इस दौरान पूजा सिंघल के अधिवक्ता ने कहा कि वह सुप्रीम कोर्ट के आदेश अनुसार झारखंड छोड़ देंगी, लेकिन उन्हें कुछ समय दिया जाए संभवत गुरुवार को रांची से बाहर जाएंगी। कोर्ट का आदेश जेल पहुंचा और सारी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पूजा सिंघल को जेल से रिहा कर दिया गया।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »