बंगाल के डिब्रूगढ़ में बवाल, उग्र लोगों ने पुलिस को पीटा, तोड़फोड़ की
AJ डेस्क: आसनसोल के डिबुडीह चेक पोस्ट स्थित बंगाल और झारखंड सीमा पर हुए सड़क हादसे के बाद मौके पर पहुँचे लोगों ने जमकर बवाल काटा है। लोगों ने घटना के बाद सीमा पर डियूटी कर रही पुलिस को तो जमकर पिटा ही, उनके कई वाहनों मे भी तोड़फोड़ की गई। घटना के बाद मौके पर भारी संख्या मे पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। बताया जा रहा है की घटना मे दो पुलिस व दो सिविक भोलेटियर बुरी तरह घायल हुए हैं। वहीं पुलिस ने मौके से दो लोगों को अपने हिरासत मे भी लिया है, जिनसे पुलिस पूछताछ कर रही है।

बताया जाता है कि बंगाल और झारखंड सीमा पर एक ट्रक और मोटरसाईकल में आपस मे भिड़ंत हो गई। जिसमे मोटरसाईकल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार मोटरसाईकल सवार झारखंड और बंगाल सीमावर्ती क्षेत्र के डिबुडीह चेक पोस्ट इलाके का ही रहने वाला है। जिसकी दुर्घटना की खबर सुन मौके पर इलाके के कई लोग इकठ्ठा हो गए और ट्रक मे तोड़फोड़ करना शुरू कर दिया। वहीं बिच बचाव करने पहुँची पुलिस को भी लोगों ने नही बख्शा, उनकी पिटाई तो की ही उनके वाहनों मे भी जमकर तोड़फोड़ किया। जिसके बाद इलाके की बिगड़ती स्थिति को देख मौके पर भारी संख्या मे पुलिस बल की तैनाती की गई है। घटना को लेकर घंटों दिल्ली और कोलकाता राष्ट्रीय मार्ग बाधित रहा।


