वर्चस्व के जंग में हुई थी हत्या, दो महिला सहित पांच गिरफ्तार

AJ डेस्क: बीते रविवार के दिन करीब 1 बजे धनबाद के कतरास थाना क्षेत्र स्थित छाताबाद के कैलूडीह में अज्ञात अपराधियों द्वारा कोयला व्यापारी मनोज यादव हत्या मामले का धनबाद पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस की माने तो यह हत्या कोयला और क्षेत्र में वर्चस्व को लेकर की गई है। पुलिस ने इस मामले में पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया है। बाकियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी जारी है।

 

 

मंगलवार को धनबाद के एसएसपी संजीव कुमार ने अपने कार्यालय में मनोज हत्या कांड मामले का खुलासा करते हुए बताया कि आठ वर्ष बाद कतरास लौट विकास बजरंगी जो पहले भी आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा था वह क्षेत्र में अपना वर्चस्व स्थापित करना चाहता था, लेकिन मृतक मनोज यादव उसके आड़े आ रहा था। जिसके बाद विकास बजरंगी ने मनोज यादव की पूर्व में रही माशूका जहांआरा के माध्यम से उसे घटना स्थल पर बुलाया। इसके बाद दो मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए अपराधियों ने मनोज यादव पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। जिससे मनोज यादव की मौत हो गई।

 

 

एसएसपी ने बताया कि इस मामले में पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। जिसमे विकाश बजरंगी, अन्नू यादव, जहांआरा, सारो सिद्दीक आलम उर्फ आजाद, मोनू उर्फ प्रकाश कुमार और गौतम कुमार यादव शामिल है। उन्होंने बताया कि मोनू और गौतम इनके शूटर थे। इन दोनों ने ही मनोज को गोलियां मारी थी। सिद्दीक ने जगह की रेकी की थी, जहांआरा और सारो जो माँ बेटी है इन्होंने ही मनोज को घटना स्थल पर बुलाया था और विकास बजरंगी इस घटना का मास्टर माइंड था।

 

 

उन्होंने बताया कि कतरास थाना इंस्पेक्टर के नेतृत्व में गठित की गई टीम ने अपराध में शामिल दो मोटरसाइकिलों में से एक मोटरसाइकिल बरामद कर लिया है। इनके पास से उस हथियार को भी बरामद किया गया है जिससे घटना को अंजाम दिया गया था। इसके साथ ही इनके पास से अन्य हथियार, गोली और खोखा सहित कुल 9 मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है। जिसकी फोरेंसिक जांच कराई जा रही है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »