धनबाद के नामी हाजरा हॉस्पिटल में लगी भीषण आग, 5 की मौत

AJ डेस्क: शनिवार की सुबह धनबाद के लिए एक दुःखद समाचार लेकर आया। दरअसल शहर के जानेमाने हाजरा क्लिनिक में भीषण आग लगने से इस अस्पताल के डॉक्टर दंपति समेत पांच लोगों की मौत हो गई है। जबकि एक घायल है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने कठिन परिश्रम के बाद आग पर काबू पा लिया है। बताया जा रहा है कि सभी की मौत दम घुटने की वजह से हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

 

जानकारी के अनुसार बैंक मोड़ थाना क्षेत्र के टेलीफोन एक्सचेंज रोड स्थित शहर के जानेमाने हाजरा क्लिनिक एवं अस्पताल में देर रात करीब 1 बजे आग लग गई। जिससे डॉ विकास हाजरा और उनकी पत्नी डॉ प्रेमा हाजरा उनकी मेड तारा देवी, डॉक्टर का एक भानजा समेत पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति आग से झुलस कर घायल बताया जा रहा है। घटना की सूचना पर मौके पर पुलिस और दमकल विभाग की टीम पहुंची। आग की भयावहता को देखते हुए दमकल विभाग के कर्मियों ने दमकल की आठ गाड़ियों को आग पर काबू पाने के लिए लगाया, लेकिन जबतक दमकल विभाग की टीम आग पर काबू पाती तब तक डॉक्टर दंपति समेत यहाँ मौजूद पांच लोगों की मौत हो चुकी थी।

 

 

 

 

 

बताया जा रहा है कि अस्पताल परिसर में ही डॉक्टर दंपति का निवास स्थान भी था। यही वह रहा करते थे। अस्पताल और आवास के बीच एक कॉरिडोर बना हुआ है। जिससे अस्ताल और आवास तक आने जाने के लिए इस्तेमाल किया इस्तेमाल किया जाता है। जानकारी के अनुसार आग इसी कॉरिडोर में लगी जो डॉक्टर दंपति के आवास तक फैल गया। आग के कारण यहाँ काफी धुंआ उठने लगा और इसी धुंआ से दम घुटकर सभी की मौत हो गई।

 

 

जानकारी के अनुसार कॉरिडोर से अस्पताल में प्रवेश करने वाला रास्ता बंद था। उस जगह पर दरवाजा लगा हुआ था। अचानक जोरदार आवाज हुई, जिसके बाद पता चला कि अस्पताल के दूसरे तल्ले में आग लगी है। जानकारी के अनुसार अस्पताल के स्टोर में आग लगने के कारण ही आग चारों ओर फैल गई। इसके बाद अस्पताल में स्थित उनके आवास पर दूसरे संबंधी के अलावा उनकी मेड और कर्मी भी मौजूद थे, जिनकी इस आग से मौत हुई है। वहीं इस हादसे के दौरान यहाँ अस्पताल में मौजूद सभी मरीज सुरक्षित हैं और उन्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »