अपडेट : धनबाद के हाजरा हॉस्पिटल अगलगी में दम घुटने से पांच की हुई मौत (वीडियो भी देखें)

AJ डेस्क: देर रात धनबाद के बैंक मोड़ टेलीफोन एक्सचेंज रोड स्थित आर.सी. हाजरा मेमोरियल अस्पताल में लगी आग में लोगों की मौत का कारण धनबाद के सिविल सर्जन ने दम घुटना बताया है। फिलहाल मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

 

 

धनबाद के जानेमाने आर.सी. हाजरा मेमोरियल अस्पताल में लगी आग और उससे हुई मौतों के बाद पूरे धनबाद में मातम का माहौल देखा जा रहा है। सुबह से ही आर.सी. हाजरा मेमोरियल अस्पताल में लगातार लोगों और अधिकारियों का आनाजाना जारी है। मृत डॉक्टर दम्पति और अन्य मृतकों के शोकाकुल परिजन भी धनबाद पहुंचने लगे है। मृतकों का शव धनबाद स्थित एसएनएमएमसीएच के पोस्टमार्टम हाउस में रखा गया है। वहीं इस घटना में मृतको में एक पालतू कुत्ता भी शामिल है जो डॉक्टर दंपति के साथ ही रहा करता था।

 

 

इस घटना में मृत लोगों में अस्पताल के संचालक डॉ विकास हाजरा (62), उनकी पत्नी डॉ प्रेमा हाजरा (56), इनकी मेड तारा देवी (70), शुभम खमारू (28) और शम्भू सिंघा (30) शामिल है।

 

 

इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। जो घटना में मौत से पहले का है। इसमें दिखाई दे रहा है कि घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे लोगों की भीड़ जमा है। सामने स्थित मृत डॉक्टर दंपती के बिल्डिंग से बचाव बचाव की आवाज आ रही है। साथ ही वहाँ मौजूद लोग सीढी के सहारे बिल्डिंग पर चढ़ वहाँ फंसे लोगों को बचाने का प्रयास कर रहे है।

 

VIDEO-

 

 

मौके पर निरीक्षण करने पहुंचे धनबाद के सिविल सर्जन डॉ आलोक विश्वकर्मा ने जानकारी देते हुए कहा- ‘इस घटना में मरने वाले इस आग से इतने नही जले थे कि उनकी मौत हो जाए। मौत का कारण आग से उत्पन्न अत्यधिक धुंआ है, जिससे दम घुटने से सभी की मौत हुई है। घटना के समय ये सभी कमरे में लॉक हो गए थे। जिन्हें समय पर बाहर नही निकाला जा सका। साथ ही अस्पताल के निरीक्षण में यह दिखाई दे रहा है कि यहाँ सभी नियमों का पालन कोय गया था। फायर फाइटिंग के लिए इक्यूपमेंट भी लगे है, लेकिन आग लगने की स्थिति में उत्पन्न हुई हड़बड़ाहट के कारण उनका उपयोग नही किया जा सका।’

 

 

 

सिविल सर्जन धनबाद

 

 

इसके साथ ही घटना स्थल पर मौजूद धनबाद के उपायुक्त संदीप कुमार सिंह ने कहा कि प्रथम दृष्टया यहाँ लगी आग का कारण शॉटसर्किट बताया जा रहा है। इसीलिए मृत डॉक्टर दम्पति के परिजनों को कहा गया है कि पहले बिजली विभाग की टीम से अस्पताल परिसर में लगे बिजली सामग्रियों की अच्छे से जांच कराने के बाद ही अस्पताल को फिर से प्रयोग में लाया जाए।

 

 

उपायुक्त धनबाद

 

 

वहीं मौके पर पहुंचे धनबाद सांसद पशुपति नाथ सिंह ने इस घटना पर दुःख प्रकट करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »