घुसपैठ कर रहे एक बांग्लादेशी को BSF ने मार गिराया

AJ डेस्क: पश्चिम बंगाल के नदिया जिला स्थित कृष्णानगर अंतर्गत सीमा चौकी पखिउरा आठ बटालियन के बीएसएफ जवानों ने भारत की सीमा क्षेत्र में अंधेरे और घने केले के बाग का फायदा उठा कर घुसपैठ कर रहे 6 से 7 तस्करों के समूह को रोकने का प्रयास किया। जिसके बाद तस्करों ने जवानों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिसके बाद आत्मरक्षा में बीएसएफ के जवान ने पंप एक्शन गन से गैर घातक गोला बारूद दागे।

 

 

जिसके बाद तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर बांग्लादेश की ओर भाग गए। वहीं जब सुबह इलाके की तलाशी ली गई तब भारतीय क्षेत्र के अंदर अंतरराष्ट्रीय सीमा पर कुएं से लगभग 400 मीटर दूर सरसों के खेत में एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला, जो शव उन तस्करों के समूह मे शामिल एक व्यक्ति का प्रतीत हो रहा है, साथ ही मौके से धारदार हथियार बरामद हुआ है। शव की पहचान अरिफुल मंडल उर्फ ​​आर्य, पुत्र- अफजुद्दीन मंडल, गांव- शामकुर, जिला- झेनदाह, बांग्लादेश के रूप में हुई। वह पूर्व में सीमा पर तस्करी की गतिविधियों में संलिप्त पाया गया था। शव को आगे की कार्रवाई के लिए थाना हंसखली को सौंप दिया गया है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »