गिरिडीह में जेल के सिपाही को गोली मारा, जख्मी धनबाद में भर्ती

AJ डेस्क: गिरिडीह में अपराधियों ने मेन रोड पर केंद्रीय कारा में तैनात सिपाही पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। फायरिंग की घटना मुफस्सिल थाना इलाके के अजीडीह मोड़ में उस वक्त घटी जब केंद्रीय कारा में तैनात सिपाही शशि भूषण यादव अपनी बाइक से केंद्रीय कारा की और जा रहे थे। इसी दौरान अजीडीह मोड़ के समीप बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने शशि भूषण यादव पर फायरिंग कर दी। उन्हें गम्भीर स्थिति में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।

 

 

इस घटना से कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। गोली चलने की आवाज सुन आसपास के लोग डर गए। घटना की सूचना मिलने के बाद एसडीपीओ अनिल कुमार सिंह, मुफस्सिल थाना प्रभारी विनय कुमार राम, कारापाल प्रमोद कुमार समेत भारी संख्या में पुलिस बल के जवान मौके पर पहुंचे और घायल सिपाही को इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। सदर अस्पताल में इलाज के बाद घायल सिपाही को बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया है। शशि भूषण यादव को दो गोली लगी है।

 

 

 

 

 

 

घटना की सूचना मिलने के बाद एसपी अमित रेणु भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। घटनास्थल पर तमाम अधिकारी पहुंच कर आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में जुट गए है। जानकारी के अनुसार घायल सिपाही रिटार्यड सेना का जवान है और गिरिडीह केंद्रीय कारा में सिपाही के पद पर कार्य कर रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है। गोली चलाने वालों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »