चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम के यहां दूसरे दिन भी ED का रेड जारी

AJ डेस्क: ग्रामीण विकास विभाग के चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम के रांची स्थित ठिकाने पर आज दूसरे दिन भी ED की छापेमारी चल रही है। यह छापेमारी कल सुबह 6 बजे शुरू हुई थी। सूत्रों के अनुसार ED वीरेंद्र राम से लगातार पुछताछ कर रही है। अब तक की जांच में ED को 100 करोड़ से अधिक की संपत्ति का पता चला है। इसके साथ ही वीरेंद्र राम के पास से एक पेन ड्राइव मिला है। इस पेन ड्राइव में काफी संख्या में डेटा मौजूद हैं। इस पेन ड्राइव में कई लोगों से पैसे की लेन देन का जिक्र भी है। बताया जाता है कि सरकार कोई भी हो वीरेंद्र राम की ठसक हमेशा वैसी ही रही। कई नेताओं से वीरेंद्र राम के संबंध काफी मधुर रहे हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »