उप चुनाव : रामगढ़ से NDA प्रत्याशी की जीत, जश्न

AJ डेस्क: झारखंड के रामगढ़ उपचुनाव में एनडीए को बड़ी जीत मिली। आजसू पार्टी की सुनीता चौधरी 40 हजार से भी ज्यादा वोट के अंतर से चुनाव जीतीं। कांग्रेस के बजरंग महतो को सुनीता चौधरी ने हराया। 2019 के बाद से हुए 5 उपचुनाव में एनडीए की यह पहली जीत है। रामगढ़ में मिली जीत को एनडीए की मिशन-2024 की तैयारियों के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

 

 

 

 

 

 

रामगढ़ में जीत की आहट मिलते ही एनडीए खेमें में जश्न शुरू हो गया है। बीजेपी और आजसू पार्टी के कार्यकर्ता ढोल और मांदर के साथ सड़कों पर उतर आए हैं। नाच-गाकर खुशियां मना रहे हैं। इधर, कांग्रेस और झामुमो कार्यालय में मायूसी छाई है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »