कोल लिंकेज : रांची, हजारीबाग और रामगढ़ में ED की छापेमारी

AJ डेस्क: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने झारखंड में अपनी कार्रवाई में तेजी लाई है। शुक्रवार की सुबह से ही कोल लिंकेज मामले में ईडी झारखंड के कई जिलों में छापेमारी कर रही है। इसे लेकर हज़ारीबाग़ के एक कोयला कारोबारी इज़हार अंसारी के घर भी छापेमारी सुबह 7 बजे से जारी है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक हज़ारीबाग़ सहित राजधानी रांची और रामगढ़ में भी ईडी की अलग-अलग टीम की छापेमारी जारी है। ज्ञात हो कि ईडी ने जेएसएमडीसी के पूर्व प्रोजेक्ट मैनेजर अशोक कुमार सिंह के अलग-अलग ठिकानों पर छापा मारा है। अशोक सिंह की नियुक्ति जेएसएमडीसी में कॉट्रेक्ट पर की गयी थी। बताया जा रहा है कि इन्हें निलंबित आईएएस पूजा सिंघल का संरक्षण प्राप्त था।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »