सांसद खेल महोत्सव : दिन में खेला और रात में नर्तकियों का डांस {VIDEO}

अरुण कुमार तिवारी

 

AJ डेस्क: “खेलेगा इंडिया तभी बढ़ेगा इंडिया”। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह सोच है। सोच के अनुसार सांसद खेल महोत्सव का आयोजन भी हो गया। लेकिन महोत्सव की रात्रि में यह कौन से खेल का आयोजन हो गया, जिसमे बार बालाओं का ठुमका लग गया।क्या इस खेला से भी बढ़ेगा इंडिया। जनता इसका जवाब खोज रही है।

 

 

दो दिवसीय सांसद खेल महोत्सव का आयोजन धनबाद में भी हुआ। केन्द्रीय मंत्री भी शामिल हुए, नामी क्रिकेटर की भी उपस्थिति बनी। सुखद माहौल में खेल महोत्सव का आगाज हुआ। सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए।

 

 

 

 

 

यहां तक तो सभी को समझ आ रहा था लेकिन शाम ढलने के बाद उसी स्टेडियम में एक नए खेला का आयोजन हो गया। प्रधानमंत्री जी भी शायद नही जानते होंगे कि इस खेला के खेलने से भी इंडिया बढ़ सकता है। “दो गोला चैता” का आयोजन कोई नई बात नही है। दो गोला चैता कुछ खास क्षेत्र की संस्कृति में शामिल है। आयोजकों ने शायद मनोरंजन के लिए दो गोला चैता का आयोजन करा डाला। लेकिन वह शायद यह भूल गए कि खेल महोत्सव में फूहड़ डांस, बार बालाओं का ठुमका मेल नहीं खाता। वह भी तब जब सांसद खेल महोत्सव के साथ देश के प्रधानमंत्री का सपना सीधे जुड़ा हुआ हो।

 

VIDEO-

 

 

जेलगोरा स्टेडियम में देर रात तक दो गोला चैता के बीच नर्तकियों का फूहड़ डांस चलता रहा। धनबाद से भाजपा के सांसद भी मौके पर मचासीन रहे। धनबाद से भाजपा के सांसद हैं तो स्वाभाविक है खेल महोत्सव का आयोजन भाजपाइयों के हाथ में था। अनुशासित पार्टी कहे जाने वाली भाजपा के कार्यक्रम में नर्तकियों का फूहड़ डांस चर्चा का विषय बना हुआ है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »