बागदा घाटी के जंगल से एक महिला और दो बच्चों का जला हुआ शव बरामद
AJ डेस्क: राजधानी रांची के ठाकुर गांव थाना क्षेत्र स्थित बागदा घाटी जंगल से बुधवार को पुलिस ने एक महिला और दो बच्चे का शव बरामद किया है। जानकारी के अनुसार यह घटना कुछ दिन पूर्व की है, जिसमें हत्या करने की आशंका जताई जा रही है। घटनास्थल से दो बच्चों समेत एक महिला का शव जली हुई हालत में मिली है। साथ ही शव के पास से ही एक चाकू और चूड़ियों का गुछा भी मिला है। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।
