कुमारधुबी में चला रेलवे का बुलडोजर, प्रभावितों की आंखे हुई नम

AJ डेस्क: धनबाद के निरसा में फ्रंट कॉरिडोर का निर्माण किए जाने को लेकर पूर्व रेलवे आशनसोल डिविजन द्वारा कुमारधुबी क्षेत्र के नया नगर के लोगों को जगह खाली करने का नोटिस पूर्व में दिया गया था, इसके बाद भी वहाँ रह रहे लोगों द्वारा जगह खाली नहीं किए जाने पर बुधवार से रेलवे ने अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू कर दिया। इस दौरान रेल अधिकारियों ने आरपीएफ जवान तैनात कर अतिक्रमण किए हुए स्थान पर बुलडोजर से आवासों को ध्वस्त कर रही है। विधि व्यवस्था बनाये रखने लिए मैथन पुलिस भी मौके पर दलबल के साथ मौजूद रही।

 

 

वहीं 25-30 वर्षो से यहां रह रहे लोगों ने अपने आशियाना को टूटते देख उनके आंख से आंसुओं से भर गए। बेघर हो रहे लोगो में नेताओं के खिलाफ काफ़ी आक्रोश देखा गया। बेघर हुए लोगों ने कहा कि वे लोग करीब 25 से 30 वर्षो से यहाँ रह रहे है, लेकिन यह पता नही था कि एक दिन अचानक से उनके हाथों से बनाये गए घरों को बुलडोज़र से तोड़ उन्हें बेघर कर दिया जाएगा। लोगो ने कहा कि इस समय विधायक, सांसद कोई नेता नही है। सभी ने झूठे आश्वासन दिए। उनका कहना है कि सरकार हमे जमीन घर देकर बेघर होने से बचा ले।

 

 

इधर मौके पर अतिक्रमण हटाओ अभियान का नेतृत्व कर रहे रेलवे के जूनियर AD 2 के अधिकारी बिनोद कुमार ने बताया कि फ्रंट कॉरिडोर निर्माण को लेकर विद्युत सब स्टेशन बनाया जाना है। जिसको लेकर अतिक्रमण किए हुए घरों को हटाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में 39 घर को हटाया जाएगा। बाद में फ्रंट कॉरिडोर निर्माण के लिए लगभग 80 मीटर यानी 264 फिट तक अतिक्रमण मुक्त किया जाएगा। जिसको लेकर पूर्व में ही लोगो को लागातार 5 बार नोटिस भेजा जा चुका है, उसके वावजूद भी लोग नही हट रहे थे। जिसके कारण आज बुलडोजर से यहाँ अतिक्रमण हटाया जा रहा हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »