ब्रेकिंग : झारखंड के शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो का निधन
AJ डेस्क: झारखंड के शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो का चेन्नई में इलाज के दौरान गुरुवार की सुबह निधन हो गया। जगन्नाथ महतो डुमरी विधानसभा से विधायक थे। गौरतलब है कि बीते 14 मार्च को झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गयी थी। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए रांची के पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में उन्हें चेन्नई रेफर कर दिया गया था इसके बाद उन्हें एयरलिफ्ट कर रांची से चेन्नई ले जाया गया था।

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने जगन्नाथ महतो के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि अपूरणीय क्षति! हमारे टाइगर जगरनाथ दा नहीं रहे! आज झारखंड ने अपना एक महान आंदोलनकारी, जुझारू, कर्मठ और जनप्रिय नेता खो दिया। चेन्नई में इलाज के दौरान आदरणीय जगरनाथ महतो जी का निधन हो गया। परमात्मा दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवार को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे।
