लू के थपेड़ों के बीच छह सात घंटे का लोड शेडिंग, जनता कर रही त्राहि त्राहि

अरुण कुमार तिवारी

AJ डेस्क: उफ गर्मी -हाय गर्मी। ऊपर से बिजली नहीं। न तो घर में राहत और न बाहर चैन। तापमान रोज कीर्तिमान बनाने में लगा है तो बिजली आपूर्ति भी प्रतियोगिता में शामिल हो शट डाउन का रिकॉर्ड स्थापित करने में भिड़ गया है। बेचारी जनता दोहरा मार झेलने को विवश है।

 

 

कल बुधवार को कोयलांचल के बड़े हिस्से में लगभग छह घंटे तक लगातार बिजली आपूर्ति ठप्प रही। आज गुरुवार को फिर सात घंटे से अधिक समय गुजरने के बाद भी बिजली रानी का दर्शन नही हुआ है। बिजली विभाग का कहना है कि DVC के द्वारा आपूर्ति बंद किया गया है। बिजली आपूर्ति बंद कर DVC मरम्मत कार्य कर रहा है।

 

 

बात जाड़े की मौसम का हो, बरसात के मौसम की बात करें या गर्मी की। जब जब मौसम बदलता है तब तब निर्बाध बिजली आपूर्ति करने के नाम पर विशेष मरम्मत कार्य शुरू किया जाता है।

 

 

सूबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पिछले दिनों राज्य में निर्बाध लगभग बीस घंटे बिजली आपूर्ति करने का सख्त निर्देश अधिकारियों को दिया था। मुख्यमंत्री के इस ख्वाब को कभी झारखंड बिजली विभाग तो कभी DVC चूर चूर करता रहा है।

 

 

उपभोक्ता कहें या जनता, भीषण गर्मी में बिजली के इस नखड़े से त्रस्त है। यहां अजीब त्रासदी है कि उपभोक्ता को सही ढंग से बिजली भी नही मिल रही और दूसरी ओर बिजली का रेट बढ़ाने से संबंधित बैठके भी आयोजित की जा रही हैं। उपभोक्ता से बिजली बिल वसूलने का हर हथकंडा अपनाया जा रहा है, लेकिन उसे पर्याप्त बिजली नही दी जा रही है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »