जोरापोखर में शराबियों ने अपने ही मित्र की हत्या कर डाली

AJ डेस्क: धनबाद के जोरापोखर थाना क्षेत्र में बीती रात दो शराबियों ने मामूली विवाद होने पर चांदो यादव नामक व्यक्ति की हत्या कर फरार हो गए। हत्यारे होरलाडीह के बताए जाते हैं।

 

 

जोरापोखर थाना क्षेत्र के जामाडोबा 4 नंबर पावर हाउस के समीप रहने वाले चांदो यादव के घर बीती रात दो व्यक्ति आए। वह अपने साथ शराब लेकर आए थे। उन्होंने चांदो यादव को भी साथ में शराब पीने का ऑफर किया। पुलिस का कहना है कि इसके बाद उनलोगो के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। मामूली विवाद बढ़ता ही गया, जिसके बाद दोनों हत्यारों ने तेज धारदार हथियार से चांदो यादव की हत्या कर दी। हत्या करने के बाद दोनों हथियार लेकर वहां से भाग निकले। पुलिस का कहना है दोनों हत्यारे होरलाडीह के रहने वाले बताए जाते हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »