सौगात : धनबाद होकर जल्द ही शुरू होगी रांची-हावड़ा “वंदे भारत”

AJ डेस्क: हावड़ा से राँची के लिए बहुत ही जल्द शुरू होने वाली है “वंदे भारत”। इस रूट पर सफर करने वाले यात्रियों के लिए यह एक बड़ी खुशखबरी है। भारतीय रेलव ने रांची-हावड़ा ‘वंदे भारत’ के टाइम टेबल को भी मंजूरी दे दी है। अब संभावना जताई जा रही है कि इस रूट पर ‘वंदे भारत’ का परिचालन दुर्गा पूजा से पहले शुरू हो सकता है। ‘वंदे भारत’ हावड़ा से आसनसोल-धनबाद होकर रांची के लिए जाएगी।

 

 

सिकंदराबाद में हुए रेलवे टाइम टेबल कमिटी की बैठक में इस ट्रेन के टाइम टेबल को मंजूरी दे दी गई है। इस रूट पर ‘वंदे भारत’ ट्रेन रांची से सुबह 5:20 बजे खुलेगी और 11:55 बजे हावड़ा पहुंचेगी। जबकि हावड़ा से दोपहर 3:30 बजे खुलेगी और रात 10:10 बजे रांची पहुंचेगी। हावड़ा से रांची के बीच का सफर यह ट्रेन 6 घंटे 35 मिनट में पूरा करेगी। अभी शताब्दी एक्सप्रेस हावड़ा से रांची का सफर 7 घंटे 10 मिनट में पूरा करती है। ‘वंदे भारत’ आसनसोल, धनबाद, बोकारो होकर चलेगी।

 

 

इस संबंध में रांची के सांसद संजय सेठ ने बताया कि दुर्गापूजा से पहले इस ट्रेन का परिचालन शुरू हो जायेगा। जल्द ही रेलवे द्वारा इसका आधिकारिक एलान कर दिया जाएगा। इस ट्रेन के चलने से सुबह रांची से कोलकाता जानेवालों को काफी सुविधा होगी।

 

 

गौरतलब है कि हावड़ा से अब तक दो ‘वंदे भारत’ ट्रेनों का परिचालन होता है। इसमें एक न्यू जलपाईगुड़ी और एक पुरी जाती है। वहीं बंगाल में कुल तीन ‘वंदे भारत’ अभी तक चल रही है। इन दोनों के अलावा न्यू जलपाईगुड़ी से गुवाहाटी तक ‘वंदे भारत’ चलती है। इस ट्रेन का परिचालन शुरू होने से बंगाल के लिए यह चौथी ‘वंदे भारत’ होगी। वहीं हाल ही में रांची-पटना ‘वंदे भारत’ का परिचालन गया होकर नये रूट से शुरू किया गया है, लेकिन उस रूट पर पर्याप्त यात्री नहीं मिल रहे हैं। जिसके बाद रेलवे द्वारा किराये में कटौती पर विचार किया जा रहा है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »