बाबूलाल ने प्रदेश अध्यक्ष का पद संभाला, कहा चौदह लोस सीट जीतेंगे, झारखंड में सरकार भी बनाएंगे

AJ डेस्क: पांच जुलाई को भाजपा के केंद्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा की ओर से बाबूलाल मरांडी को झारखंड प्रदेश भाजपा का अध्यक्ष बनाया गया। आज उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण के मौके पर कई बड़े नेता मौके पर मौजूद रहे। पदभार ग्रहणर करने से पहले उन्होंने पूजा-पाठ किया। मौके पर हवन भी हुआ। इसके बाद पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने उनका स्वागत किया। उन्होंने बाबूलाल मरांडी को अंगवस्त्र दी और पगड़ी पहनायी। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत की।

 

 

पदभार ग्रहण के बाद उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि बीते तीन सालों में प्रदेश भाजपा की टीम ने बेहतरीन काम किया है। अब इसे और आगे ले जाने की जरूरत है। हमारा प्रयास रहेगा कि संगठन और मजबूत हो। उन्होंने कहा कि जिस भरोसे के साथ यह दायित्व मुझे दिया गया है, उस भरोसे पर खरा उतरने की कोशिश करूंगा। प्रदेश की टीम निश्चित रूप से आगे भी अपना बेहतरीन प्रदर्शन करती रहेगी।

 

 

पूर्व सीएम और प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने दावा किया कि वर्ष 2024 में होनेवाले लोकसभा चुनाव में इस बार पार्टी का लक्ष्य सभी 14 सीटें जीतने का है। उन्हें पूरा भरोसा है कि पार्टी ऐसा कर दिखाएगी। उन्होंने मौके पर न केवल लोकसभा बल्कि विधानसभा चुनाव में भी फतह हसिल करने और बेहतर परिणाम लाने की बात कही। उन्होंने कहा कि देश के साथ-साथ राज्य में भी भाजपा सरकार बनाएगी। मौके पर प्रदेश प्रभारी और सांसद लक्ष्मीनाथ बाजपेई, प्रदेश संगठन मंत्री करमजीत सिंह, राज्यसभा सांसद आदित्य साहू सहित भाजपा के कई अन्य नेता भी मौजूद रहे।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »