सात समंदर पार “पोलैंड” से अपने प्रेमी के पास हजारीबाग पहुंची “बरबरा”

AJ डेस्क: प्यार अक्सर सीमाएं नहीं देखता, जात-धर्म समाज के साथ-साथ अब देश की सरहद भी पार कर रहा है। झारखंड में एक ऐसी ही प्रेम कहानी चर्चित हो रही है जहां पोलैंड की एक महिला सरहद की सीमाएं तोड़कर भारत पहुंची और झारखंड के हजारीबाग जिले के खुटका गांव में अपने प्रेमी से मिलने पहुंची है।

 

 

पोलैंड की रहने वाली बरबरा पोलाक अपने प्रेमी सादाब मल्लिक से मिलने पहुंची। दोनों इस्टाग्राम पर मिले प्यार हुआ। इस दोनों के बीच दोस्ती इंस्टाग्राम पर साल 2021 में हुई। दोनों में लगातार बातचीत होती रही। बरबरा ने मिलने की इच्छा जताई तो सादाब ने भारत आने का न्यौता भी दे दियाष। 49 वर्षीय बरबरा अपने 35 वर्षीय सादाब से मिलने पहुंच गयी।

 

 

 

 

 

 

बरबरा पोलाक ने वीजा के लिए आवेदन किया लंबी कानूनी प्रक्रिया के बाद उसे 5 वर्षों के लिए भारत आने का वीजा मिला है। 5 दिन पहले ही वह अपने प्रेमी के घर पहुंची है। यहां की गर्मी से परेशान होकर उसने घर में दो एसी भी लगवा दिए परिवार के लिए एक रंगीन टीवी भी खरीदा है। बरबरा कहती है वह सादाब के बिना रह नहीं पायेंगी इसलिए वह भारत आयी हैं। एक बहू की तरह बरबरा ने घर की जिम्मेदारी भी संभाली है वह घर के काम कर रही है गाय का गोबर भी फेंक रही है और घर का कचड़ा हाथ में ग्लव्स लगा कर साफ कर रही हैं।

 

 

पुलिस भी मामले की जांच के लिए पहूंची बरबरा ने अपने सारे कागजात दिए हजारीबाग मुख्यालय डीएसपी राजीव कुमार , पेलावल ओपी प्रभारी अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि वह वह टूरिस्ट वीजा पर भारत आई है और कुछ दिनों के बाद वापस चली जाएंगी।

 

 

 

 

 

 

महिला अपने साथ 6 साल की बेटी आनिया पोलजा को भी लेकर आयी है। बरबरा पोलैंड की भाषा पोलीस बोलती है और साथ ही अंग्रेजी में भी बात करती है। सादाब उसे ट्रांसलेट कर बताता है। इधर मीडिया से बात करते हुए बरबरा पोलैंड ने कहा कि सद्दाम मेरा फ्रेंड है और मैं इसे दिलो जान से चाहती हूं। पोलैंड में उसका अपना घर है, कार बंगला साथ में नौकरी भी करती है। वह चाहती हैं कि वह सादाब के साथ एक अच्छी जिंदगी बिताएं।

 

 

बरबरा अपने साथ सादाब को पोलैंड ले जाना चाहती है। सादाब 4 भाई बहनो में दूसरे नंबर पर है और अविवाहित भी है। उसकी 2 बहनों का विवाह हो चुका है। इनके माता-पिता का निधन हो चुका है। सादाब का कहना है कि प्यार में उम्र कोई मायने नहीं रखता। मुझे खुशी है कि बरबरा पोलौंड से मुझे दोस्ती और अब जीवन साथी के रूप में भी रहने को तैयार है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »