धनबाद पुलिस के तीन महत्वपूर्ण पद हैं खाली, रेल और जैप भी कप्तान विहीन

अरुण कुमार तिवारी

AJ डेस्क: रंगदार, माफिया की सक्रियता के साथ साथ अलग अलग नेचर के अपराधों से घिरे धनबाद पुलिस के तीन महत्वपूर्ण पद फिलहाल खाली हो गए हैं। धनबाद सिटी और ग्रामीण एसपी का पद रिक्त हो गया है। वहीं झारखंड – बंगाल की सीमा पर अवस्थित आर्थिक अपराध के लिए विख्यात निरसा एसडीपीओ का पद भी आज रिक्त हो गया।

 

 

यूं तो पहले धनबाद में एसपी का एक ही पद सृजित था। झारखंड बनने के बाद सरकार ने आवश्यकता महसूस की और यहां वरीय पुलिस अधीक्षक के साथ साथ सिटी तथा ग्रामीण एसपी का पद सृजन किया गया। आईपीएस आर राजकुमार के तबादला के बाद से ही धनबाद सिटी का पद प्रभार में चल रहा था। ग्रामीण एसपी रिशमा रमेशन सिटी एसपी का भी प्रभार संभाले हुई थीं। आज ग्रामीण एसपी का पलामू एसपी के पद पर स्थांतरण होने के बाद धनबाद का सिटी और ग्रामीण एसपी पद रिक्त हो गया। वरीय पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार को ही अब सारी जिम्मेवारी संभालनी होगी।

 

 

निरसा के एसडीपीओ पीतांबर सिंह खेरवार दुमका के एसपी बनाए गए हैं। निरसा एसडीपीओ पद पर अभी किसी की पोस्टिंग नही हुई है। वहीं गोबिंदपुर जैप 3 के समादेष्टा प्रियदर्शी आलोक का भी आज बोकारो एसपी के पद पर तबादला हो गया है, यहां भी किसी की पोस्टिंग नही हुई है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »