कांग्रेस का धनबाद-बोकारो जिला में 180 किमी बाइक यात्रा, जन जन को देंगे संदेश

AJ डेस्क: राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा के बाद आज झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष के निर्देश पर धनबाद के कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा ‘जुड़ेगा भारत जीतेगा इंडिया’ के स्लोगन के साथ एक मोटरसाइकिल रैली नकाली गई। जो धनबाद से शुरू होकर धनबाद के सभी छह विधानसभा का भ्रमण कर वापस धनबाद में आकर समाप्त होगी।

 

 

इस कार्यक्रम की अगुवाई कर कांग्रेस नेता अशोक सिंह ने बताया कि ‘भारत जोड़ो यात्रा की बात आम जनों के साथ’। यह राहुल गांधी के भारत जड़ों यात्रा का ही छोटा रूप है। जो झारखंड में शुरू किया गया है। यह पहली होगा जब मोटरसाइकिल से 180 किलोमीटर की लंबी रैली नकाली जा रही है। उन्होंने कहा कि एक महीने तक चलने वाले इस कार्यक्रम में कांग्रेस के नेता जन जन तक पहुंच कर ‘नफरत छोडो भारत जोडो’ का संदेश देगें। साथ ही आज पूरे देश मे धर्म और जाति के नाम पर जो आग जल रही है उसे राहुल गांधी के प्रेम संदेश से उसे बुझाने का काम कांग्रेस के कार्यकर्ता करेंगे।

 

 

उन्होंने कहा कि आज पूरे देश मे महंगाई, भ्रष्टाचार और नफरत का माहौल है। और इसे कोई मिटा सकता है तो वह राहुल गांधी द्वारा देश को दिया गया प्रेम का संदेश ही है। जिसे इस कार्यक्रम के माध्यम से कांग्रेस कार्यकर्ता जन जन तक पहुंचाने के लिए संकल्पबद्ध है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी पर लगी पाबंदियों को हटा दिया है। अब संसद में राहुल गांधी के तीखे सवालों से सरकार पक्ष को रूबरू होना होगा। साथ ही अडानी ग्रुप को 21 हजार करोड़ रुपये जो विदेशों से मिले है उसका जवाब भी पीएम मोदी और साह की जोड़ी को देना होगा।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »