मासस का फूटा आक्रोश, निगम कार्यालय पर किया प्रदर्शन

AJ डेस्क: धनबाद नगर निगम की कार्यशैली पर मासस ने सोमवार को आक्रोश रैली निकाला सैकड़ों की संख्या में धनबाद नगर निगम कार्यालय पहुंच विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान सिंदरी के पुर्व विधायक व मासस के केंद्रीय अध्यक्ष आनन्द माहतो समेत दर्जनों की संख्या में मासस नेता मौजुद रहे।

 

 

प्रदर्शन के दौरान मासस नेताओं ने निगम की मनमानी और बीसीसीएल की जमीन पर डंपिंग यार्ड बनाए जाने की योजना में संसोधन करने और युवाओं के रोजगार समेत शहर की सफाई पर भी सवाल खड़े किए। मासस नेता बब्लू महतो ने निगम की कार्यशैली पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि वर्तमान नगर आयुक्त मनमाने ढंग से निगम को बर्बाद करने पर तुले हैं।

 

 

उन्होंने कहा कि बीसीसीएल क्षेत्रो में लोग प्रदुषन से परेशान हैं। शहरी क्षैत्रो में भी साफ सफाई ढंग से नहीं हो पा रहा। निगम के पास अभी तक खुद का डंपिंग यार्ड नहीं है। भीड़ भाड़ वाले क्षेत्रों में कचरा फैका जा रहा है। जिससे आम जनता को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नगर निगम यदी नहीं चेतती है तो मासस उग्र आंदोलन को बाध्य होगी।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »