नगर निगम के डंपिंग यार्ड का बोरागढ़ के लोगों ने किया विरोध

AJ डेस्क: धनबाद नगर निगम और बोरागढ सीआईएसएफ केम्प के स्थानीय लोगों के बीच सोमवार को जमकर बहस हुई। स्थिति स्थिति इतनी ज्यादा बिगड़ गई कि अंत में धनबाद नगर निगम के आलाधिकारियों को इसमें हस्तक्षेप करना पड़ा।

 

 

दरअसल सोमवार को बोर्रागढ़ ओपो क्षेत्र स्थित सीआईएसएफ कैम्प के समीप सुरेंद्र कॉलोनी स्थित घने जंगल मे सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट और डम्पिंग यार्ड बनाने को लेकर धनबाद नगर निगम और रेमकी कंपनी के कमी क्षेत्र का निरीक्षण करने पहुंचे थे। इसके बाद निरक्षण की जानकारी पाकर दर्जनों की संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुच गए और इसका विरोध करने लगे। स्थानीय लोग डंपिंग यार्ड बनाए जाने का खुल कर विरोध कर रहे थे।

 

 

इस दौरान स्थानीय लोगों और नगर निगम के अधिकारियों के बीच तीखी बहस भी हुई। इसके बाद मामला बिगड़ता देख नगर निगम के कर्मियों ने इसकी जानकारी अपने वरीय अधिकारियों दी। जिसके बाद अपर नगर आयुक्त महेश्वर महतो, सहायक नगर आयुक्त प्रकाश कुमार बोरागढ़ पहुँचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन स्थानीय लोग निगम के इस फैसले का विरोध करते रहे।

 

 

स्थानीय लोगों ने कहा कि आस पास में कॉलोनियां है। यह घनी आबादी वाला क्षेत्र है। घनी आबादी के बीच में नगर निगम द्वारा कचड़े का डंपिंग करने नही दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि बगल में ही बीसीसीएल का मैगजीन हॉउस है। कचड़े में यदि आग लग गई तो यहाँ जानमाल के नुकसान होने की भी आशंका है। साथ ही यहाँ स्थित घने जंगलों को नष्ट नही होने दिया जाएगा। नगर निगम को कोई दूसरी जगह चिन्हित करनी चाहिए।

 

 

वहीं धनबाद नगर निगम के अपर नगर आयुक्त महेश्वर महतो ने कहा कि यह जगह जीएम लेंड है। नगर निगम को हस्तांतरित किया जाना है। यहां 76 करोड़ रुपए की लागत से सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट बनाये जाने की योजना है। जिससे स्थानीय लोगों को ही रोजगार मिलेगा। जबकि स्थानीय लोग कचड़ा डंपिंग यार्ड का विरोध कर रहे है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »