चंद्रयान-3 की सफलता को लेकर मुकेश पांडे की अगुवाई में हुआ हवन पूजन
AJ डेस्क: भारत का चंद्रयान-3 आज शाम 6:04 बजे चन्द्रमा पर लैंड करेगा। और चांद पर भारत को देखने लिए भारतवासियों सहित पूरी दुनिया की नजर इसरो पर पर टिकी हुई है। वहीं दूसरी तरफ चंद्रयान-3 की सफलता पूर्वक लैंडिंग के लिए देश की कोयला राजधानी धनबाद में हवन पूजन भी किया जा रहा है।
दरअसल हीरापुर के जेसी मल्लिक रोड स्थित माँ जगदम्बा दुर्गा मंदिर में भाजपा नेता सह जनता श्रमिक संघ के केंद्रीय सचिव मुकेश पांडे की अगुवाई में हवन पूजन कर माँ जगदंबा से चंद्रयान-3 की सफलता की कामना की गई। इस हवन पूजन में मिथलेश राम, विकास सॉ, राजाराम दत्ता, सरोज सुक्ला, संतोष सिंह, आसुतोष पांडेय, अखिलेश झा, उमेश सिंह, संजय मुखर्जी, विजय जी, सुरेश सॉ, बबलू यादव, सागर पांडेय, रंजीत प्रसाद, ओम सोनी, बंटी रिटोलिया सहित कई लोग शामिल हुए।
