अंडर 14 सब जूनियर : फुटबॉल चैंपियनशिप के लिए TSF से 12 खिलाड़ियों का चयन

AJ डेस्क: टाटा स्टील फाउंडेशन के फीडर सेंटर के कुल 12 खिलाड़ियों को अंडर-14 सब-जूनियर नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए चुना गया है। 12 में से 9 खिलाड़ी जमशेदपुर और 3 खिलाड़ी जामाडोबा के हैं। चैंपियनशिप 4 से 15 सितंबर, 2023 तक बहरामपुर, पश्चिम बंगाल में होने वाली है। झारखंड फुटबॉल एसोसिएशन ने झारखंड के विभिन्न जिलों गुमला, लोहरदग्गा, रांची, गिरिडीह, चाईबासा, जमशेदपुर, धनबाद आदि से खिलाड़ियों का चयन किया। चैंपियनशिप के लिए कुल 26 खिलाड़ियों का चयन किया गया है।

 

 

चयन कार्यक्रम जामाडोबा स्थित टाटा स्टील फाउंडेशन के कॉन्फ्रेंस हॉल में हुआ। कार्यक्रम के दौरान टाटा स्टील और धनबाद जिला फुटबॉल एसोसिएशन ने खिलाड़ियों के बीच जर्सी और ट्रैक सूट का वितरण किया। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों में वरिष्ठ प्रबंधक (सिक्योरिटी) सुजीत कुमार झा, टाटा स्टील, झरिया डिवीजन के सीनियर मैनेजर (ट्रेनिंग) जीएस तिवारी और धनबाद जिला फुटबॉल एसोसिएशन के ज्वाइंट सेक्रेटरी शुभंकर सरकार शामिल थे।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »