बंगाल की खाड़ी में गहरा निम्न दबाव, चक्रवात का झारखंड में भी पड़ेगा असर

AJ डेस्क: पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी में गहरा निम्न दबाव पिछले 6 घंटों के दौरान 13 किमी प्रति घंटे की गति के साथ उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ रहा है। 23 अक्टूबर को 8:30 बजे IST, अक्षांश 17.0°N और देशांतर 86.8°E के करीब, पारादीप (ओडिशा) से 360 किमी दक्षिण, दीघा (पश्चिम बंगाल) से 510 किमी दक्षिण-दक्षिणपश्चिम और खेपुपारा (बांग्लादेश) से 660 किमी दक्षिण-दक्षिणपश्चिम क्षेत्र पर केंद्रित था।

 

 

अगले 6 घंटों के दौरान इसके चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की संभावना है। उसके बाद इसके लगभग उत्तर-उत्तरपूर्व की ओर बढ़ने और पुनः गहरे निम्न दबाव के रूप में 25 अक्टूबर की शाम के आसपास खेपुपारा और चटगांव के बीच बांग्लादेश तट को पार करने की संभावना है।

 

 

वहीं इसका हल्का असर झारखंड में भी पड़ने की संभावना जताई जा रही है। 23 से 25 अक्टूबर तक झारखंड की अधिकांश भाग में सामान्यतः बादल छाए रहेंगे। 24 अक्टूबर को पूर्वी तथा निकटवर्ती मध्य भागों में हल्की बारिश हो सकती है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »