धनबाद के तेलमच्चों चेक नाका पर इनोवा से 71 लाख 97 हजार रु बरामद

AJ डेस्क: आगामी विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण संपन्न कराने के उद्देश्य से जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सघन जांच अभियान जारी है। साथ ही नगद राशि, शराब सहित अन्य प्रतिबंधित वस्तुओं की रोकथाम के लिए 11 इंटर स्टेट तथा 5 इंटर डिस्ट्रिक्ट चेक पोस्ट बनाए गए हैं। जहां लगातार आने जाने वाले हर छोटे बड़े वाहनों की कड़ाई से जांच की जा रही है।

 

 

इसी कड़ी में तेलमच्चो स्थित धनबाद – बोकारो इंटर डिस्ट्रिक्ट चेक पोस्ट पर बुधवार की अहले सुबह लगभग 3 बजे एक टोयोटा इनोवा क्रिस्टा कार संख्या जेएच 10 बी.वाइ. 9655, जो बोकारो से धनबाद में प्रवेश कर रही थी, उसके जांच के क्रम में कार से 71 लाख 97 हजार रुपए बरामद किया गया है।

 

 

इस संबंध में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त माधवी मिश्रा ने बताया कि तेलमच्चो से बरामद राशि को लेकर अब तक 1 करोड़ 25 लाख रुपए से अधिक की नगद राशि अबतक जिला प्रशासन द्वारा बरामद की गई है।

 

 

उन्होंने कहा निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराना जिला प्रशासन का उद्देश्य है। इसके लिए जिले में 63 स्टेटिक सर्विलांस टीम, 18 विडीयो सर्विलांस टीम, 12 विडीयो व्यूइंग टीम, 63 फ्लाइंग स्क्वॉड टीम, 22 अकाउंटिंग टीम तथा 12 असिस्टेंट एक्सपेंडिचर ऑब्जर्वर मौजूद हैं। टीम द्वारा हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा रही है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »