कांग्रेस को नहीं मिल रहा उम्मीदवार, वॉक ओवर दे दे- राज सिन्हा

AJ डेस्क: झारखंड में विधानसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही राजनीतिक दलों के बीच बयानबाजी भी तेजी हो गई है। अलग-अलग दलों के नेताओं द्वारा एक दूसरे पर जुबानी हमला किया जा रहा है। इसी बीच शुक्रवार को धनबाद से भाजपा प्रत्याशी राज सिंहा ने इंडिया गठबंधन पर जुबानी हमला करते हुए कहा की विपक्षी दलों के पास मेरे विरुद्ध उम्मीदवार ही नहीं मिल रहा है। ऐसे में विपक्ष को धनबाद सीट पर वॉक ओवर दे देना चाहिए।

 

 

धनबाद विधानसभा सीट से लगातार दो बार विधायक रहे बीजेपी के राज सिन्हा पर एक बार फिर बीजेपी ने अपना भरोसा जताया है। राज सिन्हा को लगातार चार बार बीजेपी ने टिकट देकर अपना उम्मीदवार बनाया है। आज धनबाद के पूर्व सांसद पीएन सिंह के साथ वो नामांकन दाखिल करने जिला समाहरणालय पहुंचे थे। जहाँ नामांकन के बाद राज सिंहा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पिछले पांच वर्षों में विकास का एक काम भी धनबाद में नहीं हुआ है। पानी-बिजली जैसी मूलभूत सुविधाएं यहां नदारद हैं। झारखंड की इंडिया गठबंधन सरकार ने एसीबी जांच के नाम पर धनबाद की सड़कों पर गड्ढा करके छोड़ दिया है। धनबाद में हत्या, एक्सटॉर्शन के साथ आर्थिक अपराध हावी है। आज इंडिया गठबंधन की हालत ऐसी है कि धनबाद और बोकारो सीट पर उन्हें उम्मीदवार ही नहीं मिल रहा हैं। अन्य दलों से उम्मीदवार को तलाश जा रहा है। ऐसे में यदि उन्हें उम्मीदवार ना मिले तो इंडिया गठबंधन वॉक ओवर दे दें।

 

 

इधर धनबाद के पूर्व सांसद पीएन सिंह ने कहा कि धनबाद की सभी छह सीटों पर बीजेपी जीत हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि आज धनबाद और सिंदरी सीट के लिए राज सिन्हा और तारा देवी ने नॉमिनेशन किया है। ये दोनों सीटों पर बीजेपी क्लीन स्विप करेगी। उन्होंने कहा कि जेएमएम और कांग्रेस की सरकार ने मईया सम्मान योजना के नाम पर यहां को भोली भाली माताओं बहनों को ठगने का काम किया है। यदि जेएमएम कांग्रेस महिलाओं की हितेषी है तो पहले ही यह योजना क्यों लेकर नहीं आई। आज चुनाव से पहले इस मईया योजना को लाने का मुख्य मकसद चुनावी लाभ लेने का है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »