गृह मंत्री अमित शाह बारह नवंबर को झरिया और बाघमारा में

AJ डेस्क: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कल यानी मंगलवार को कोयलांचल के झरिया और बाघमारा में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। श्री शाह के कार्यक्रम को लेकर भाजपा के नेता, कार्यकर्ता पूरी तरह सक्रिय हो गए हैं।

 

 

झरिया से भाजपा की प्रत्याशी रागिनी सिंह ने बताया कि बारह नवम्बर को दस बजे तक गृह मंत्री हवाई मार्ग से जेलगोड़ा स्टेडियम पधारेंगे और वहीं आयोजित होने वाली जन सभा को संबोधित करेंगे।

 

 

 

 

वहीं कार्यक्रम के प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि बीती रात सभा स्थल का चयन करने के बाद युद्ध स्तर पर तैयारी शुरू की जा चुकी है। श्री सिंह ने बताया कि विभिन्न माध्यमों से गृह मंत्री के चुनावी दौरा को सफल बनाने की कोशिश की जा रही है। झरिया विधान सभा क्षेत्र में गृह मंत्री के कार्यक्रम का जोर शोर से प्रचार किया जा है।

 

 

झरिया के जेलगोड़ा स्टेडियम में जन सभा को संबोधित करने पश्चात गृह मंत्री का उड़न खटोला बाघमारा देखके लिए उड़ान ले लेगा।

 

बाघमारा के जी एन एम स्कूल परिसर में गृह मंत्री जन सभा को संबोधित करेंगे।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »