गुमला में कार और ट्रक के बीच भिड़ंत, तीन की मौत

AJ डेस्क: गुमला में गुरुवार की सुबह एक भीषण सड़क दुर्घटना में 3 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 2 लोग घायल हो गए है। यह हादसा कार और ट्रक की टक्कर के बाद हुआ है। फिलहाल घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

 

घटना के संबंध में बताया जाता है कि गुमला के बसिया थाना क्षेत्र के फॉरेस्ट चेकपोस्ट के पास एक तेज रफ्तार कार ने बीड़ी का पत्ता लदे एक ट्रक में टक्कर मार दी। जिससे कार सवार 5 लोगों में से 3 की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

 

मृतकों की पहचान रतन घोष, प्रवीण कुमार और पवन साहू के रूप में हुई है। ये सभी रांची पिस्का मोड़ क्षेत्र के रहने वाले थे।

 

 

वहीं इस संबंध में गुमला एसपी शंभु कुमार सिंह ने बताया कि ये सभी एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद वापस रांची लौट रहे थे। उसी दौरान उनकी कार एक ट्रक से टकरा गई। जिससे मौके पर ही तीन लोगों की जान चली गई।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »