हेमंत सोरेन की सरकार में ग्यारह मंत्रियों ने ली शपथ
AJ डेस्क: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज यानी 5 दिसंबर को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार कर दिया है। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कुल 11 विधायकों को शपथ दिलाई। राजभवन में आयोजिय इस शपथ ग्रहण समारोह में इंडिया गठबंधन के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। मंत्रिमंडल में झामुमो के कोटे से 6 तो कांग्रेस से 4 और आरजेडी से 1 विधायक मंत्री बने हैं।
बता दें कि मुख्यमंत्री के तौर पर हेमंत सोरेन ने 28 नवंबर को रांची के ऐतिहासिक मोराबादी मैदान में अकेले ही शपथ लिया था। इसके बाद आज उनके मंत्रिमंडल में शामिल विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई।
ये बने मंत्री-
JMM से सुदिव्य कुमार सोनू, चमरा लिंडा, हफीजुल हसन, रामदास सोरेन, दीपक बिरुवा, योगेंद्र प्रसाद ने शपथ ली। वहीं Congress से राधाकृष्ण किशोर, इरफान अंसारी, दीपिका पांडे और शिल्पी नेहा तिर्की ने शपथ ली। इसके अलावा RJD से संजय प्रसाद यादव ने शपथ ली जो गोड्डा से तीसरी बार विधायक बने हैं।