पत्रकार सुशील का हृदय गति रुक जाने से निधन
AJ डेस्क: पत्रकार सुशील भिवानीवाला का निधन हो गया है। सोमवार की रात हृदय गति रुक जाने से धनबाद स्थित अपने आवास में उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली।
वहीं, मंगलवार को बस्ताकोला स्थित गौशाला में उनके पार्थिव शरीर को पंचतत्व में विलीन किया गया। सुशील भिवानी वाला के पार्थिव शरीर का अंतिम दर्शन के लिए परिवार के सदस्य, बड़ी संख्या में लोग व पत्रकार पहुंचे थे। वहीं उनके पुत्र ने उन्हें मुखाग्नि दी। सुशील भिवानी वाला धनबाद नारायणी सेवा समिति के अलावा झरिया मारवाड़ी सम्मेलन के सक्रिय सदस्य थे।
