आज एक कदम और: बस्ती के बच्चों के बीच धमाल,मौज मस्ती के बीच पढ़ाई भी

AJ डेस्क: युवाओं की टोली सुदूर बस्ती में रहने वाले नन्हे मुन्ने बच्चों के बीच नाश्ता,भोजन सामग्री वितरण के साथ पढ़ाई की भी बात कर रहे हैं।आज उनका पड़ाव था महर्षि विद्यापीठ के नजदीक बस्ती में।बच्चों ने खूब मौज मस्ती किया।खाया पीया और पढ़ा भी।आज अंकित अरुण, करण और रोजा ने यह नेक कार्य किया।

आज एक कदम और आगे।चला था अकेला अब ” कारवां” बनने लगा।पड़ाव रहा महर्षि विद्यापीठ बस्ती।वही नन्हें मुन्ने।खूब मस्ती साथ में सामान्य ज्ञान की भी बातें।खेल कूद के बीच पढ़ाई भी,हां साथ में भोजन सामग्री का वितरण भी।अब तो कहूंगा – “साथियों हाथ बटाना ——” ।

लक्ष्य स्पष्ट है।सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में नन्हें मुन्ने बच्चों के बीच खुशियां बांटना और उनके बीच सुकून पाना।इसी बहाने कुछ शिक्षा प्रद बातें भी कर लेना और सामान्य ज्ञान पर फोकस करना।

अभी तो शुरू हुआ है दोस्तों।साथियों के साथ कंधा से कंधा मिलाकर अपनी मंजिल के डगर पर चलते जाना है।बस्ती के मासूम के चेहरे पर मुस्कान बिखेर देना है।अभी तो यह कार्य सप्ताह के दो दिन शनिवार और रविवार को किया जा रहा है लेकिन अपनी टीम का इरादा बुलंद है,मानना है कि अधिक से अधिक दिन और अधिक से अधिक बस्ती में अपनी उपस्थिति दर्ज करानी है।जन्म दिन हो या वैवाहिक वर्षगांठ।हम इन बच्चों के बीच मनाना शुरू कर दिए हैं।अब आप भी जुड़े इस नेक कार्य से।आज करण और रोजा ने भी इस कार्य में हाथ बटाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »