BMS में व्यक्ति नहीं संगठन महत्वपूर्ण होता है -रेड्डी

 

 

AJ डेस्क: अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ (कोल फेडरेशन BMS) की दो दिवसीय “आवासीय” कार्यसमिति के दूसरे दिन दिनांक 23 मई 2025 को बीसीसीएल के कोयला नगर अन्नपुर्णा भवन धनबाद में श्रमिक गीत साथ बैठक आरंभ हुई।

 

दुसरे दिन के प्रथम सत्र में भारतीय मजदूर संघ के कोल प्रभारी सह स्थाई सुरक्षा समिति सदस्य भारत सरकार श्रीमान् के० लक्ष्मा रेडडी ने उपस्थित प्रतिनिधियों का मार्ग दर्शन किया एवं संगठन पर प्रकाश डालते हुये कहा कि भारतीय मजदूर संघ में व्यक्ति नही बल्कि संगठन महत्वपूर्ण होता है। इसलिए संगठन को ध्यान में रखकर कार्य करने की जरूरत है। संगठन की सदस्यता बढोत्तरी में नये पुराने सभी कार्यकर्ताओं को सामंजस्य कर कार्य करने की जरूरत है। सरकार द्वारा जारी योजना का लाभ असंगठित मजदूरों को नहीं मिल रहा है। इससे प्रभावित उद्योग, मजदूर जगत में बढ़ती मैंहगाई, बेरोजगारी की समस्या, देश के उद्योगों में बढ़ती ठेका प्रथा, ठेका मजदूरों की समस्यायें, महिला एवं उसके समाजिक सुरक्षा, कृषि मजदूरों की रोजगार एवं अन्य समाजिक सुरक्षा पर मंथन एवं चिन्तन करते हुये केन्द्र एवं राज्य सरकार के नीति के विरोध में चरणवद्ध आन्दोलन करने का आह्वान किया।

 

बैठक में अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ की अगामि कार्यसमिति की बैठक महानदी कोल फिल्ड लिमिटेड (उडीसा) के जगरन्नाथ क्षेत्र में होगी। बैठक के समापन सत्र में व्यवस्था में लगे सभी कार्यकर्ताओं को राष्ट्रीय महामंत्री एवं कोल प्रभारी जी द्वारा अंग बस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

 

समापन सत्र के दौरान दोपहर भोजन पर माननीय विधायक धनबाद श्री राज सिन्हों जी बीसीसीएल के सीएमडी, निदेशक (मा.सं.), निदेशक (वित), निदेशक (तक) योजना एवं परियोजना, महाप्रबंधक प्रशासन, महाप्रबंधक (एनई) ,महाप्रबंधक श्रम शक्ति एवं नियोजन म साथ साथ अन्य पदाधिकारी उपस्थित हुये।

 

उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमान् रविन्द्र हिमते जी अ.भा.ख. म. संघ के अध्यक्ष श्रीमान् संजय चौधरी, महामंत्री श्रीमान् सुजित सिंह के साथ-साथ अ. भा.ख.म.संघ के पदाधिकारीगण एवं कोल फेडरेशन के सभी युनियनों के महामंत्री के साथ-साथ भामसंघ संघ झा. प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह प्रभारी बीसीसीएल, ईसीएल एवं सीएमपीएफ श्रीमान् माधव सिंह, जिला मंत्री श्रीमान धर्मजीत चौधरी भामसंघ, ध.को. क. संघ के अध्यक्ष श्रीमान् मुरारी ताँती, महामंत्री श्रीमान् उमेश कुमार सिंह के साथ ध. को.क. संघ पदाधिकारी के साथ-साथ क्षेत्रीय एवं शाखा के कार्यकर्तागण उपस्थित हुये।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »