केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दी झारखंड को 2 लाख करोड़ की सौगात

AJ डेस्क: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को झारखंड के गढ़वा में कहा कि केंद्र सरकार झारखंड के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है और राज्य में ₹2 लाख करोड़ की लागत वाली राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाएं लागू की जाएंगी। जनसभा को संबोधित करते हुए नितिन गडकरी ने कहा, ‘मैं झारखंड के इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हूं। राज्य में ₹2 लाख करोड़ की राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं को लागू करने का भरोसा देता हूं।’

उन्होंने जानकारी दी कि अब तक राज्य में ₹40,000 करोड़ की परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं, जबकि ₹70,000 करोड़ की परियोजनाओं पर काम जारी है। इसके अलावा ₹75,000 करोड़ की योजनाएं पाइपलाइन में हैं। गडकरी ने कहा कि ₹36,000 करोड़ की वाराणसी-रांची-कोलकाता ग्रीनफील्ड कॉरिडोर मार्च 2028 तक पूरा होगा। ₹12,800 करोड़ की रांची-वाराणसी इकोनॉमिक कॉरिडोर जनवरी 2028 तक तैयार हो जाएगा। वहीं, ₹31,700 करोड़ की दिल्ली-कोलकाता सिक्स लेन कॉरिडोर जून 2026 तक बनकर तैयार होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »