ब्रेकिंग:पूर्व विधायक अम्बा प्रसाद के रांची और हजारीबाग आवास पर ED का रेड
AJ डेस्क: झारखंड के पूर्व मंत्री योगेंद्र साव के रांची स्थित आवास और हजारीबाग जिला के बड़कागांव स्थित आवास (समाधान भवन) एवं पूर्व विधायक अम्बा प्रसाद ( योगेन्द्र साव की पुत्री) के भाई अंकित उर्फ सुमित के बालू कारोबार के पार्टनर बड़कागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवा डीह गांव निवासी पंचम कुमार और मनोज डांगी के आवास पर आज सुबह से ई डी परिवर्तन निर्देशालय का छापा पड़ा है । बड़कागांव स्थित पूर्व विधायक अम्बा प्रसाद के आवास पर ई डी का रेड जारी है । इसके साथ हीं पूर्व मंत्री योगेंद्र साव के बेटे अंकित उर्फ सुमित के बालू कारोबार में में साथी रहे मनोज डांगी पंचम कुमार के साथ पूर्व मंत्री योगेंद्र साव के करीबी रहे मंटू सोनी के आवास पर भी छापा मारी की जा रही है ।
