झारखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चंद्रशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे नहीं रहे, दिल्ली में हुआ निधन

AJ डेस्क : झारखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री चंद्रशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे का निधन हो गया है. गढ़वा जिले के विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक ददई दुबे मजदूर यूनियन के भी नेता थे. पिछले कुछ दिनों से नयी दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था. गुरुवार को उन्होंने अंतिम सांस ली.

ददई दुबे मजदूर नेता भी थे. मजदूरों के हक की आवाज पूरी बुलंदी के साथ उठाते थे. वह विश्रामपुर के विधायक और धनबाद के सांसद रहे थे. उनके निधन पर झारखंड की सभी राजनीतिक दलों के नेताओं ने शोक व्यक्त किया है. चंद्रशेखर दुबे झारखंड सरकार में मंत्री और इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रहे थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »