नीरज हत्याकांड: MP MLA कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला,सभी आरोपी रिहा

AJ डेस्क:धनबाद के स्टील गेट में 24 मार्च 2017 को चार की हुई थी हत्या ————

 

दो राजनीतिक घराने ” सिंह मेंशन” और “रघुकुल” के बीच की घटना ——-

 

कांग्रेसी नेता सह पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह सहित चार की हुई थी हत्या ——-

 

हमलावरों ने एक सौ राउंड से अधिक गोली चलाई थी ——

 

दहल उठा था झारखंड —-

 

नीरज के चचेरे भाई,भाजपा विधायक संजीव सिंह एवं अन्य पर लगा था हत्या का आरोप —–

ग्यारह की हुई थी गिरफ्तारी,सात बेल पर,तीन जेल में,एक की हो गई हत्या ——

धनबाद कोर्ट पुलिस छावनी में तब्दील ——

संजीव सिंह एंबुलेंस से पहुंचे कोर्ट —–

 

MP MLA कोर्ट ने सभी दस आरोपी को किया बरी ——–

 

झारखंड का चर्चित नीरज हत्या कांड में आज MP MLA कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया।लगभग साढ़े आठ साल के बाद आए कोर्ट के फैसला में सभी दस आरोपी ” बरी” कर दिए गए।संजीव सिंह समर्थकों के बीच खुशी की लहर दौड़ पड़ी।

 

नीरज हत्याकांड में पुलिस ने धनबाद और उत्तर प्रदेश से ग्यारह लोगों को गिरफ्तार किया था।इसमें भाजपा के विधायक संजीव सिंह भी शामिल थे।आरोपी डब्लू मिश्रा,संजय सिंह,सोनू उर्फ कुर्बान,पंकज सिंह,पिंटू सिंह ,धनजी सहित संजीव सिंह जमानत पर थे।संजीव सिंह को सुप्रीम कोर्ट से आठ अगस्त को बेल मिला था। जबकि सागर सिंह,बिनोद सिंह और चन्दन जेल में थे।एक आरोपी अमन सिंह की धनबाद जेल में ही गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।21 मार्च 2017 को धनबाद के स्टील गेट में पूर्व डिप्टी नीरज सिंह,उनके निजी PS अशोक यादव,निजी अंगरक्षक मुन्ना तिवारी और ड्राइवर घोलतु महतो पर हमलावरों ने अंधाधुंध गोलियां चलाई थी।सभी की मौत घटना स्थल पर हो गई थी।आज सुबह से ही धनबाद कोर्ट कैंपस पुलिस छावनी के रूप में तब्दील हो गया था।दोनों पक्ष के हजारों समर्थक कोर्ट परिसर के आस पास जमा थे।संध्या चार बजे के बाद MP MLA कोर्ट ने अपना फैसला सुनाते हुए सभी आरोपी को बरी कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »