रांची ED के दफ्तर में झारखंड पुलिस का रेड

AJ डेस्क: गुरुवार सुबह रांची पुलिस की एक टीम एयरपोर्ट रोड स्थित ईडी ऑफिस पहुंची और जांच शुरू की. ईडी दफ्तर के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा. पेयजल विभाग के क्लर्क संतोष कुमार ने आरोप लगाया है कि ईडी के सहायक निदेशक प्रतीक और उनके सहायक शुभम ने उन्हें ऑफिस बुलाकर मारपीट की, सिर फोड़ा और सबूत मिटाने की कोशिश की. शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

 

पुलिस द्वारा ईडी के दफ्तर पर रेड पर भारतीय जनता पार्टी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।* प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने कहा है कि हेमंत सरकार ने बदले की भावना से प्रेरित होकर ईडी के दफ्तर में रेड करवाया है। प्रतुल ने कहा कि ईडी के मामले में ही हेमंत सोरेन पूर्व में जेल जा चुके हैं और उनके कई मंत्री और विधायक मनी लांड्रिंग के मामलों में ईडी के रडार पर हैं। एक संवैधानिक संस्था पर रेड के हेमंत सरकार को दूरगामी परिणाम झेलने होंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »