पृथ्वी और सिंह मेंशन समर्थकों के बीच मारपीट,लाठी – डंडा,तलवार चले,कई जख्मी
AJ डेस्क : धनबाद नगर निगम चुनाव के अंतिम समय मे झरिया सिंह नगर स्थित वार्ड 35 के बूथ 8 में सिंह मेंशन और पृथ्वी मेंशन समर्थक आपस मे भिड़ गए।दोनों ओर के समर्थकों में जमकर लाठी-डंडा चला। जिससे देखते ही देखते मतदान केंद्र रणक्षेत्र में तब्दील हो गया।बता दें कि पृथ्वी मेंशन से मेयर प्रत्याशी इंदु सिंह है। जबकि सिंह मेंशन से पूर्व विधायक संजीव सिंह मैदान में हैं।
घटना में सिंह मेंशन के आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हुए है। मारपीट में घायल रोहित कुमार से मेयर प्रत्याशी संजीव सिंह ने मिलकर सुरक्षा का आश्वासन दिया और दोषियों पर कानूनी कार्रवाई को लेकर आलाधिकारियों से बात करने का आश्वासन दिया।
घटना की सुचना पर संजीव सिंह, इंदु सिंह की बहू आसानी सिंह, बेटी संध्या सिंह अपने घायल समर्थकों का हाल लेने मौके पर पहुँचे। दोनों पक्ष एक दूसरे पर एफआईआर करने की बात कह रहे है।
वही दूसरी ओर पृथ्वी मेंशन समर्थक से भी आधा दर्जन लोग हुए घायल हुए है। जिनका इलाज झरिया के प्रसाद नर्सिंग होम में चल रहा है।
वहीं, अपने पसंदीदा प्रत्याशी को वोट देने पर विरोधी प्रत्याशी के समर्थकों के द्वारा मारपीट में घायल युवक ने कहा कि उन्होंने अपने चहेते प्रत्याशी को वोट दिया, जिसके कारण कई लोग ने उसके साथ मारपीट की।
वहीं, मेयर प्रत्याशी इंदु सिंह की बेटी संध्या सिंह ने कहा कि मतदान शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा था। इसी दौरान लाठी-डंडा, तलवार लेकर लोग पहुँच गए और सभी के साथ मारपीट करने लगे। इस हमला में कई लोग घायल हुए हैं।
