” केशवी ” ने नईं किरण दिखाया,बच्चों को पेंसिल कॉपी से प्यार हुआ

 

AJ डेस्क: धनबाद:“जीवन का पहला अक्षर लिखना…

और अपने जीवन के कुछ पल खुद को बेहतर बनाने के लिए देना…”

इन मासूम बच्चों ने अब इसे अपनी रोज़ की आदत बना लिया है।

Keshavi Care Foundation में शिक्षा की यह छोटी-सी शुरुआत आज कई बच्चों के जीवन में उम्मीद, अनुशासन और सपनों की नई रोशनी बनकर उभर रही है।

प्रत्येक शनिवार और रविवार, केशवी केयर की टीम गांवों के बच्चों के बीच पहुँचकर उन्हें निःशुल्क शिक्षा प्रदान करती है। फाउंडेशन हर महीने बच्चों को कॉपी, पेंसिल और आवश्यक शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराता है, जबकि संस्था की शिक्षिका बच्चों को बेसिक एजुकेशन देकर उनके भविष्य की मजबूत नींव तैयार कर रही हैं।

एक समय था जब इन नन्हे हाथों में कंचे ज़्यादा दिखाई देते थे, लेकिन आज उन्हीं हाथों में कॉपी और पेंसिल ने अपनी जगह बना ली है। यह बदलाव केवल एक दृश्य परिवर्तन नहीं, बल्कि एक बेहतर भविष्य की सबसे खूबसूरत शुरुआत है।

केशवी केयर फाउंडेशन का यह छोटा-सा प्रयास उन बच्चों को शिक्षित, सक्षम और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है, जो संसाधनों की कमी के कारण अक्सर मुख्यधारा की शिक्षा से दूर रह जाते हैं। संस्था का मानना है कि हर बच्चा सिर्फ पढ़ने का ही नहीं, बल्कि आगे बढ़ने और अपनी पहचान बनाने का भी अधिकार रखता है।

आज ये बच्चे सिर्फ अपना नाम लिखना नहीं सीख रहे, बल्कि उस मुकाम तक पहुँचने की तैयारी कर रहे हैं, जहाँ एक दिन उनका नाम मेरिट की लंबी सूची और सर्टिफिकेट्स में गर्व से लिखा जाएगा।

फाउंडेशन समाज के सभी संवेदनशील लोगों, दानदाताओं और शिक्षाप्रेमियों से अपील करता है कि वे इस प्रयास से जुड़ें और इन बच्चों के सपनों को उड़ान देने में अपना सहयोग दें।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »