रंगारंग कार्यक्रमों के बीच मना रेलवे का 70 वा रेल सप्ताह कार्यक्रम

 

AJ डेस्क:धनबाद रेलवे ऑडिटोरियम में 70वें रेल सप्ताह समारोह के अवसर पर शुक्रवार को रेल सेवा पुरस्कार 2025 का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डीआरएम अखिलेश मिश्रा और ईसीआरडब्ल्यूडब्ल्यूओ की अध्यक्ष प्रिया मिश्रा मौजूद रहीं।

 

समारोह के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में उत्साह का रंग भर दिया। विशेष रूप से आयोजित नृत्य कार्यक्रम ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। इसके बाद विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रेल कर्मियों को सम्मानित किया गया। डीआरएम द्वारा कर्मियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर उनके कार्यों की सराहना की गई।

 

अपने संबोधन में डीआरएम अखिलेश मिश्रा ने कहा कि रेलवे के सभी कर्मचारी बेहतर कार्य कर रहे हैं, लेकिन गुणवत्ता को बनाए रखना सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि हर कर्मचारी को अपने कार्य की स्वयं निगरानी करनी चाहिए और पूरी लगन व कुशलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए, तभी रेलवे लगातार प्रगति करता रहेगा।

 

वहीं, पुरस्कार प्राप्त गति शक्ति विभाग के रेल कर्मी सुबोध कुमार ने बताया कि उनके विभाग ने लगातार पांचवीं बार उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय अपनी पूरी टीम को देते हुए कहा कि टीम वर्क और समर्पण की बदौलत यह सफलता मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »