सुरेश हत्याकांड : भगोड़ा शशि को दबोचने के लिए पुलिस का पृथ्वी मेंशन में रेड

AJ डेस्क: धनबाद,शशि सिंह की तलाश में एक बार फिर धनबाद पुलिस ने उसके सरायढेला कोलाकुसमा इंडोरी गार्डेन स्थित ‘पृथ्वी मेंशन’ में छापेमारी की। कोयला कारोबारी सुरेश सिंह हत्याकांड में साढ़े 14 साल से फरार शशि को खोजने धनबाद और सरायढेला थाना की संयुक्त टीम बुधवार की आधी रात को पृथ्वी मेंशन पहुंची थी।

धनबाद थाना प्रभारी मनोज कुमार पांडेय और सरायढेला थाना प्रभारी मंजीत कुमार टीम की अगुवाई कर रहे थे। टीम में 35 से अधिक जवान व अफसर शामिल थे। हालांकि छापेमारी में शशि अपने घर पर नहीं मिला। शशि सिंह के पिता व बलिया के पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष रामधीर सिंह विनोद सिंह हत्याकांड में ताउम्र की सजा काट रहे हैं।

शशि सिंह सुरेश सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपी है। उसे पकड़ने के लिए हाईकोर्ट ने भी कई बार धनबाद पुलिस को निर्देश दिया है। सात दिसंबर 2011 को धनबाद क्लब में एक रिसेप्शन पार्टी में सुरेश सिंह की गोली मार कर हत्या हुई थी। उसी समय से शशि फरार है। छापेमारी के दौरान घर पर शशि की पत्नी आसनी सिंह व परिवार के अन्य सदस्य मिले।फरारी के दौरान 10 जनवरी 2025 को शशि सिंह पर झरिया विधायक रागिनी सिंह के दफ्तर में फायरिंग का भी आरोप लगा था। जांच के बाद पुलिस ने इस संबंध में 21 जनवरी 2025 को शशि सिंह और उसके साथी नवीन सिंह के खिलाफ झरिया थाना में एफआईआर दर्ज की थी। शशि सिंह के खिलाफ न्यायालय से लाल वारंट जारी है। उसकी गैर हाजिरी में ही कोर्ट में सुरेश सिंह हत्याकांड में उसके खिलाफ ट्रायल चल रहा है।—-विशेष अभियान चला 77 स्थायी वारंटियों के घर पहुंची पुलिसएसएसपी प्रभात कुमार के आदेश पर बुधवार की रातभर पूरे जिले में वारंटियों और स्थायी वारंटियों के खिलाफ अभियान चलाया गया। 77 स्थायी वारंटियों के साथ-साथ 265 वारंट का तामिला किया गया। सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव और ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी की देखरेख में जिले के सभी डीएसपी और एसडीपीओ के साथ-साथ सभी थाना व ओपी प्रभारी पुलिस बल के साथ वारंटियों के घरों में पहुंचे। ताबड़तोड़ गिरफ्तारी अभियान में कई वारंटियों को पकड़ कर गुरुवार को जेल भेजा गया। जांच के क्रम में कुछ वारंटी मृत पाए गए। इस संबंध में आवश्यक प्रक्रिया पूरी करते हुए मृत्यु प्रमाण पत्र प्राप्त कर न्यायालय में सौंपने की तैयारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »