“कायाकल्प असेसमेंट”: सदर अस्पताल में होगा 420 बेड

AJ डेस्क: धनबाद के सदर अस्पताल में शनिवार को कायाकल्प असेसमेंट के तहत रांची से आई टीम ने व्यापक निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल के विभिन्न विभागों की जांच की गई और व्यवस्था का जायजा लिया गया। निरीक्षण के बाद रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी, जिसके आधार पर अस्पताल की सुविधाओं और रख-रखाव को और बेहतर बनाया जाएगा।

 

 

कायाकल्प असेसमेंट के तहत राज्य स्तर की टीम ने अस्पताल के वार्ड, ओपीडी, साफ-सफाई व्यवस्था, दवा वितरण काउंटर और अन्य जरूरी विभागों का बारीकी से निरीक्षण किया। टीम ने अस्पताल प्रबंधन को कई सुझाव भी दिए, ताकि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।

 

 

सदर अस्पताल के उपाधीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि इस तरह का असेसमेंट अस्पताल की गुणवत्ता सुधारने के लिए बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि टीम द्वारा दिए गए सुझावों पर अमल किया जाएगा, जिससे मरीजों को और बेहतर इलाज मिल सके।

 

 

उन्होंने यह भी जानकारी दी कि सदर अस्पताल को पीपीपी यानी पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप मोड पर विकसित करने की योजना है। वर्तमान में 100 बेड पर संचालित इस अस्पताल को बढ़ाकर 420 बेड का किया जाएगा। इसके लिए 320 अतिरिक्त बेड का नया भवन बनाया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »