केंदुआडीह: सड़क धंसान पर सियासत गरम

AJ डेस्क: धनबाद के केन्दुआडीह में सड़क धंसान की घटना के आज 13 दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक मरम्मत कार्य शुरू नहीं हो पाया है। आम जनता परेशान है, और इस मुद्दे ने अब पूरी तरह सियासी रंग ले लिया है। नेता एक-दूसरे पर जमकर आरोप-प्रत्यारोप कर रहे हैं।केन्दुआडीह के पास धनबाद-बोकारो मुख्य सड़क धंसने के बाद लोगों की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। रोजाना इस रास्ते से गुजरने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन 13 दिन बाद भी मरम्मत का काम शुरू नहीं हो सका है।

 

 

 

इसी मुद्दे को लेकर राजनीति भी तेज हो गई है। पूर्व मेयर और झामुमो नेता चंद्रशेखर अग्रवाल ने धनबाद विधायक राज सिन्हा के धरना प्रदर्शन पर तीखा हमला बोला है।

 

अग्रवाल ने विधायक पर निशाना साधते हुए कहा कि तीन बार विधायक रहने के बावजूद उन्होंने कोई ठोस काम नहीं किया और अब जनता को गुमराह करने के लिए धरना दे रहे हैं। उन्होंने पुनर्वास और सड़क से जुड़े मुद्दों के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया।

 

 

वहीं झामुमो की प्रेसवार्ता में एयरपोर्ट मुद्दे पर भी भाजपा को घेरा गया। अग्रवाल ने कहा कि भाजपा की सरकार लंबे समय तक रही, लेकिन धनबाद में एयरपोर्ट नहीं बन पाया।

झामुमो नेताओं ने यह भी कहा कि केन्दुआडीह सड़क धंसान मामले में बीसीसीएल और डीजीएमएस जैसे संस्थान केंद्र सरकार के अधीन आते हैं, इसके बावजूद विधायक द्वारा धरना देना सिर्फ राजनीतिक ड्रामा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »