बंगाल में भाजपा की जीत,प्रण हुआ पूरा,बाल दाढ़ी बना
AJ डेस्क – पश्चिम बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल है। इसी कड़ी में धनबाद में एक अनोखी तस्वीर देखने को मिली, जहां भाजपा कार्यकर्ता ने अपने संकल्प को पूरा करते हुए एक साल बाद मुंडन कराया।
धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर भाजपा विधायक राज सिन्हा और कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाया। इस दौरान झालमूड़ी बांटकर खुशी जाहिर की गई।
धनबाद के भाजपा कार्यकर्ता सुनील कुमार पाण्डेय ने एक साल पहले प्रण लिया था कि जब तक पश्चिम बंगाल में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार नहीं बन जाती, तब तक वे अपने बाल और दाढ़ी नहीं कटवाएंगे।
करीब एक साल तक अपने इस संकल्प पर अडिग रहने के बाद, जैसे ही भाजपा की जीत की खबर सामने आई, उन्होंने रणधीर वर्मा चौक पर विधायक राज सिन्हा और अन्य कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में नाई से मुंडन कराया।
इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने न सिर्फ जश्न मनाया बल्कि झालमूड़ी खिलाकर जीत की खुशी को खास अंदाज में साझा किया।
सुनील कुमार पाण्डेय मनईटांड मंडल के आईटी सेल के हेड हैं, और उनके इस कदम को पार्टी के प्रति समर्पण और आस्था की मिसाल के रूप में देखा जा रहा है।
सुनील कुमार पांडेय ने कहा- “मैंने संकल्प लिया था कि जब तक बंगाल में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार नहीं बनेगी, तब तक बाल और दाढ़ी नहीं कटवाऊंगा। आज संकल्प पूरा हुआ, इसलिए मुंडन कराया।”
वहीं, मौके पर मौजूद धनबाद विधायक राज सिन्हा ने कहा- “हमारे कार्यकर्ता ने पार्टी की जीत के लिए प्रण लिया था। आज बंगाल से टीएमसी की विदाई और भाजपा की जीत के बाद उन्होंने अपना संकल्प पूरा किया है। यह कार्यकर्ताओं के समर्पण को दर्शाता है।”
