युवा अग्रवाल सम्मेलन के नवनिर्वाची राष्ट्रीय अध्यक्ष को मा यु मंच ने सम्मानित किया

AJ डेस्क: मारवाड़ी युवा मंच, गोविंदपुर द्वारा अखिल भारतीय युवा अग्रवाल सम्मेलन के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नंदलाल अग्रवाल जी से उनके कार्यालय में शिष्टाचार मुलाकात की गई। इस अवसर पर मंच के प्रतिनिधियों ने उन्हें स्दुपट्टा भेंट कर सम्मानित किया तथा संगठन की मजबूती, सामाजिक सहभागिता एवं भविष्य की कार्ययोजना को लेकर सकारात्मक चर्चा की।

मुलाकात के दौरान गोविंदपुर शाखा अध्यक्ष शैलेश बंसल जी, झारखंड प्रांतीय उपाध्यक्ष आदित्य अग्रवाल जी एवं उदय शाखा से वेदांत अग्रवाल जी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। सभी सदस्यों ने श्री नंदलाल अग्रवाल जी को उनके नए कार्यकाल के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं तथा उनके नेतृत्व में संगठन के और अधिक सशक्त होने का विश्वास व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »