मायुमं का सेवा के 35 वाँ वर्ष ” वाटर ऑन व्हील्स” का शुभारंभ
AJ डेस्क: मारवाड़ी युवा मंच गोविंदपुर के लिए आज का दिन बेहद ऐतिहासिक है। समाज सेवा के 35 शानदार वर्ष के उपलक्ष्य में ‘वाटर ऑन व्हील्स’ (Water on Wheels) रथ का भव्य उद्घाटन किया गया।
इस सेवा कार्य का उद्घाटन मुख्य अतिथि श्री जय प्रकाश मित्तल जी, श्री ललित केजरीवाल जी (मारवाड़ी सम्मेलन गोविंदपुर अध्यक्ष) एवं श्री बिनोद अग्रवाल जी (मारवाड़ी सम्मेलन सचिव गोविन्दपुर )के कर-कमलों द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य सदस्य: आशीष मित्तल (सचिव, गोविंदपुर), विवेक लोधा (पूर्व अध्यक्ष, गोविंदपुर), आदित्य अग्रवाल (प्रांतीय उपाध्यक्ष), बजरंग अग्रवाल (पूर्व प्रांतीय उपाध्यक्ष), ऋत्विक दुधानी (उपाध्यक्ष), विजय सवारिया (जान सेवा सहयोजक ), पवन अग्रवाल (अमृतधारा संयोजक), अमित बजाज,विकाश बंसल , विशाल मित्तल एवं मंच के कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
