संघर्ष की कहानी: घरेलू सहायिका का काम करने वाली मंत्री बनी

AJ डेस्क: पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार के पहले मंत्रिमंडल विस्तार में आउसग्राम से विधायक बनीं 32 वर्षीय कलिता माझी को मंत्री बनाया गया है। कभी चार घरों में घरेलू सहायिका के रूप में काम कर 2500 रुपये महीना कमाने वाली कलिता ने आर्थिक तंगी के बावजूद राजनीति में अपनी पहचान बनाई।

पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार के गठन के बाद हुए पहले मंत्रिमंडल विस्तार में एक ऐसा नाम शामिल हुआ है, जिसकी कहानी संघर्ष, मेहनत और राजनीतिक उभार की मिसाल बन गई है। पूर्व बर्धमान जिले की आउसग्राम विधानसभा सीट से विधायक बनीं 32 वर्षीय कलिता माझी को मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की कैबिनेट में मंत्री बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »